फोटो संख्या:54- कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ को सम्मानित करने एवं सरकारी नौकरी देन
कनीना। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाली गांव छितरौली की गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। सरपंच प्रतिनिधि बलवान सिंह आर्य ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देते हुए शर्मिला को सरकारी नौकरी देकर सम्मानित करने का आग्रह किया है।
बलवान सिंह आर्य ने कहा कि शर्मिला धनखड़ ने अपने कठिन संघर्ष, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी नौकरी और अन्य प्रोत्साहन देकर सम्मानित करना चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र शास्त्री, सूबेदार सुखबीर सिंह, जयवीर, अमित मौजूद रहे।