फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन मांगों को पूरा करने की दिशा में एक कदम : सांसद

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- भूमि पूजन करते विधायक कंवर सिंह यादव व सैनी समाज ​के लोग---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कैंची टी प्वाइंट पर रविवार को महाराज शूर सैनी की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद धर्मवीर सिंह चौधरी ने कहा कि भूमि पूजन क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन

महाराजा शूर सैनी जैसे महापुरुषों की स्मृति में बनने वाला यह चौक सामाजिक समरसता, प्रेरणा और गौरव का प्रतीक बनेगा। सभी समाज के लोगों को महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने इस कार्य में खर्च होने के वाली समस्त राशि एमपी कोटे से देने की घोषणा की। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महाराजा शूर सैनी जैसे महापुरुषों ने समाज को एकता, परिश्रम और सेवा का संदेश दिया।
नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी तथा नारनौल नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने सर्व समाज के लोगों को उनका सम्मान करने व उनसे प्रेरणा ग्रहण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सैनी सभा के प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि प्रधान बनने के बाद उनका सपना था कि सबसे पहले महेंद्रगढ़ शहर में महाराज शूर सैनी चौक बनाया जाए। आज उनका सपना पूरा होता दिख रहा है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कृष्ण सैनी, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य कमल सैनी, पार्षद अशोक सैनी देवेंद्र उर्फ सोनू सैनी, सीमा सैनी, सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें