नारनौल। अटेली नगर पालिका चेयरमैन और पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य फैसला 12 मार्च को होगा। अटेली में दो मार्च को मतदान हुआ था। इसमें 5 चेयरमैन और 35 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए मैदान में थे। अब उनके भाग्य का फैसला बुधवार को होगा।
बता दें कि अटेली नगर पालिका में 6332 मतदाता है, इनमें से 4722 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। वार्ड बंदी के बाद ड्राॅ के माध्यम से चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। वहीं वार्ड नंबर 10 बीसीबी पुरुष व वार्ड नंबर 3 महिला के लिए निर्धारित किया गया था। वार्ड नंबर 1 व 12 को बीसीए के लिए रखा गया था। वहीं 6 व 4 नंबर वार्डों को एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया था। 2, 5, 7, 8, 9 व 11 नंबर वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए सुरक्षित रखा गया था। अब विजय श्री का ताज किसके सिर बंधेगा यह फैसला बुधवार को मतगणना के बाद होगा।
इंसेट
दो मार्च को वार्डवार ऐसे रहा था मतदान
वार्ड नंबर कुल मतदाता मतदान हुआ प्रतिशत
1 621 464 74
2 568 410 72
3 593 461 77
4 530 406 76
5 314 231 73
6 556 334 60
7 827 628 75
8 522 391 74
9 441 353 80
10 536 391 72
11 429 339 79
12 395 314 79
कुल 6332 4722 74.60