फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Wed, 12 Mar 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- लघुसचिवालय में सफाई अ​भियान चलाते हुए एसडीएम अनिल कुमार यादव व अन्य---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वच्छ शहर अभियान के तहत मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में उपमंडल अधिकारी ने विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। अभियान में सचिवालय के सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान गलियारों, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के परिसर की सफाई की गई। एसडीएम अनिल कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह कार्यक्षमता और सकारात्मकता को भी बढ़ाता है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। एसडीएम ने लघु सचिवालय परिसर के दुकानदारों को प्लास्टिक की चीजों जैसे डिस्पोजल गिलास का प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए,अगर ऐसा करता कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें