फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद के दर्ज मामले में कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठा परिवार

विज्ञापन
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आमरण अनशन पर बैठा परिवार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जमीन के विवाद मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाकर बुधवार कोसुरेहती पिलानिया का एक परिवार लघु सचिवालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गया। ग्रामीण जुगबीर, नेकी राम, हनुमान, नरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, शमशेर सिंह, आशीष, रवि, नथिया देवी, यशवंती देवी, सुनील, नीलम ने बताया कि सतनाली सीमा पर ट्यूबवेल के लगती जमीन को उन्होंने खरीदा हुआ है। उन्होंने 9 एकड़ भूमि पर कपास और बाजरे की बुआई की थी। 20 जून 2021 की रात में 12 बजे पांच दर्जन से अधिक लोगों ने खड़ी फसल को नष्ट कर दिया था। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी, जिस पर केस दर्ज किया गया था। लेकिन अभी तक न तो कार्यवाही की गई और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार बुधवार को लघु सचिवालय में आमरण अनशन पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि एएसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात की।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि यह जमीनी विवाद है, जिसको लेकर दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। दो से तीन बार गांव में जाकर उन्होंने जांच भी की है। इस मामले में किसी को कोई शिकायत है तो वह लिखित में दे सकता है। मामले में चल रही जांच से कोई संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी शिकायत दे सकता है। धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया गया कि मामले में जांच अधिकारी को बुलाकर जानकारी ली जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें