फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिंदगी की जंग हारा परिवार... चारों की एक साथ जली चिता

Sun, 23 Jun 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71-मृतक बिजेंद्र फाइल चित्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बास खुडाना की ढाणी खड़गवान मैं जैसे ही एक साथ चार शव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव की गलियों में सन्नाटा छाया हुआ था। रविवार दोपहर एक बजे गांव के बस स्टैंड पर एंबुलेंस के माध्यम से शव पहुंचे तो पूरे गांव में सूचना आग की तरह फैल गई। गांव ढाणी खड़गवान के अलावा बास खुडाना व खुडाना की गलियों में सन्नाटा छाया हुआ था। इसके अलावा आकादो में बाजार बंद रहे। चारों शवों का बास खुडाना के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गत बुधवार को गैस सिलेंडर लीक होने से 42 वर्षीय बिजेंद्र, 40 वर्षीय मंजू पत्नी बिजेंद्र, 14 वर्षीय रोहित पुत्र बिजेंद्र व 12 वर्षीय चंचल पुत्री बिजेंद्र गैस सिलेंडर लीक होने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर चारों की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार सुबह 5 बिजेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता से ठीक 2 घंटे बाद करीब 7 बजे 14 वर्षीय रोहित ने भी दम तोड़ दिया। रोहित के बाद बिजेंद्र की पत्नी मंजू ने भी उपचार के दौरान ही अंतिम सांस ली। वहीं शनिवार रात 11 बजे बेटी चंचल आईसीयू में जिंदगी की जंग हार गई। रविवार को चारों शव गांव पहुंचते ही गांव में चारों तरफ चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शव पहुंचने की सूचना के बाद सांसद चौधरी धर्मबीर के बेटे में मोहित, पूर्व शिक्षामंत्री के भाई राजू शर्मा, राकेश तंवर बसई, पूर्व एसडीएम संदीप सहित आसपास के दर्जन भर गांव से लोग भी बास खुडाना पहुंच गए।

फोटो संख्या:71-मृतक बिजेंद्र फाइल चित्र

फोटो संख्या:71-मृतक बिजेंद्र फाइल चित्र

फोटो संख्या:71-मृतक बिजेंद्र फाइल चित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें