फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सूखे तरणताल में डूब रहा तैराकी प्रशिक्षण का सपना

विज्ञापन
फोटो संख्या:52 शहर ​स्थित स्वीमिंग पूल। संवाद - फोटो : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। 2017 में उद्घाटन के बाद से ही शहर स्थित स्वीमिंग पूल पानी को तरस रहा है। लेकिन फिर भी विभाग टस से मस नहीं हो रहा है। क्षेत्र के तैराकों का प्रशिक्षण का सपना सूखे तरणताल में डूब रहा है।

इस पूल का निर्माण वर्ष 2009 में शुरू किया गया था और साल 2017 में इसका उद्घाटन हुआ। तब से लेकर अब तक यह पूल पानी का इंतजार कर रहा है और अभी तक इसको पानी नसीब नहीं हुआ है। पानी के अभाव में पूल बंद पड़ा हुआ है। और गेट पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन

करीब चार करोड़ की लागत से बना यह पूल शोपीस बन गया है। मौसम की मार भवन को जर्जर कर रही है और परिसर में घास उगने के कारण यहां पर जहरीले जीवों का बसेरा हो चुका है। विभाग की ओर से न तो इसकी देखभाल की जा रही है और इसमें पानी की व्यवस्था की गई है।
विधायक कंवर सिंह की ओर से भी इसको अप्रैल में शुरू कराने की घोषणा की गई, लेकिन अभी तक यह बात धरातल पर लागू नहीं हुई। अब क्षेत्र के खिलाड़ी भी उम्मीद छोड़ चुके हैं और दूसरे जिलों व निजी पूल में जाकर अभ्यास कर रहे हैं। उचित स्थान और प्रशिक्षण के अभाव में क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


- वर्जन:

स्वीमिंग पूल में बोरिंग लगवाने के लिए चार लाख रुपये का बजट जारी किया जा चुका है और जून तक बोरिंग करवाकर स्वीमिंग पूल चालू करवाया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के तैराकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में अभ्यास कर सकेंगे।
- कंवर सिंह यादव, विधायक, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें