फोटो संख्या:67 महेंद्रगढ़ में बुक डिपो पर छापामारी करने पहुंची सीएम फ्लाइंग। संवाद
- फोटो : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी।
महेंद्रगढ़। सीएम फ्लाइंग टीम ने देवीलाल पार्क स्थित बालाजी बुक डिपो पर छापेमारी कर कक्षा 9, 10, 11, 12वीं, कक्षाओं की 73 नकली एनसीआरटी की किताबों जब्त की हैं। पुस्तकों पर टीम को एनसीईआरटी का वॉटरमार्क नहीं मिला है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने टीम की शिकायत पर संचालक पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रेवाड़ी सीएम फ्लाइंग से एसआई सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में एनसीईआरटी उपप्रकाश सहायक मनोज कुमार, दिल्ली यूडीसी एनसीईआरटी से नीलम कुंज व नारनौल गुप्तचर विभाग की टीम ने शहर में बुक डिपो पर छापेमारी की।
इस दौरान टीम ने देवीलाल पार्क स्थित जाटवास निवासी बलजीत की दुकान बालाजी बुक डिपो पर कक्षा 9,10, 11वीं व 12वीं की विभिन्न विषयों की कुल 73 किताबें नकली मिलीं। टीम को एनसीईआरटी का वॉटरमार्क भी नहीं मिला जिससे टीम ने किताबें जब्त कर लीं। शहर थाना पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।