फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहले मैच में जिले की टीम ने जीत दर्ज की

Fri, 03 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-30पहले मैच में जीत के बाद कोच के साथ अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम की ​खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कैथल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम ने पहले मैच में महेंद्रगढ़ जिले की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में जिले की टीम की भिड़ंत हिसार के साथ हुई। जिसमें महेंद्रगढ़ की टीम ने 9 विकेट से हरा कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। हिसार ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 3 विकेट पर 51 रन बनाए। इसके जवाब में मुस्कान व कशिश ने मजबूत शुरुआत दी और टीम ने छठे ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुस्कान ने नाबाद 24 व कशिश ने 15 रन की पारी खेली। दूसरे राउंड में महेंद्रगढ़ की टीम का मैच फरीदाबाद की टीम से होगा। कोच इशिका ने बताया कि पहले मैच में जीत से खिलाड़ियों में उत्साह बना है। उम्मीद है आगामी मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें