फोटो नंबर-29सेवा पखवाड़े के समापन पर पहुंचे अतिथियों का सम्मान करते सुजापुर आईटीआई स्टाफ सदस
अटेली मंडी। राजकीय आईटीआई सुजापुर में 17 सितंबर से चल रहे सेवा पखवाड़ा का शुक्रवार को समापन हो गया।
समापन समारोह में वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त डीईओ दुलीचंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। संगठन के वाइस चेयरमैन रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर विजय सिंह यादव और कोषाध्यक्ष रिटायर सुपरिटेंडेंट सोहनलाल चौहान भी उपस्थित रहे। दुलीचंद शर्मा ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ समाज सेवा में भागीदारी ही उन्हें सच्चा नागरिक बनाती है।
विजय सिंह यादव ने कहा कि अनुशासन और मेहनत सफलता की कुंजी है। सोहनलाल चौहान ने कहा कि समाज की प्रगति में युवाओं की भूमिका अहम है और सहयोग की भावना से ही मजबूत भारत का निर्माण संभव है। सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने में नागर मल, संजीव यादव, चंद्र प्रकाश, अभिषेक, दीपक, राजेश कुमार, अमित कुमार, हेमंत, कपिल, अतर सिंह, हवा सिंह और कर्मवीर का विशेष योगदान रहा।
संचालन नितेश कुमार ने प्रभावशाली ढंग से किया।