फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बजट के पंखों पर जिले की उड़ान...बेहतर कनेक्टिविटी और आईएमटी से जुड़े सपने

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- गांव खुडाना में आईएमटी के लिए प्रस्तावित भूमि---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/नारनौल। प्रदेश सरकार ओर से सोमवार को बजट पेश किया जाएगा। बजट से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को उम्मीद बनी है। महेंद्रगढ़ को रोडवेज सब डिपो, शहर के चारों तरफ बाईपास व रिंग रोड, नगर पालिका से नगर परिषद का दर्जा व आईएमटी खुडाना जैसी नई परियोजनाएं मिलने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में क्षेत्र के लोगों को परिवहन सेवाओं के दायरे में विस्तार को लेकर निराशा ही हाथ लगी है लेकिन 2026 में सेवाओं में विस्तार की उम्मीद है। छह साल पहले करीब सात करोड़ रुपये की लागत से रोडवेज की भूमि पर वर्कशॉप के भवन का निर्माण पूरा हुआ था।
वर्ष 2021 में यह भवन बनकर तैयार होने के बावजूद सब डिपो शुरू नहीं हो पाया है। इस भवन को केवल अस्थाई खरीद केंद्र के रूप में प्रयोग किया जाता है लेकिन राज्य परिवहन की ओर से सब डिपो शुरू कराने के लिए अधिकांश प्रक्रिया अब पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

रिंग रोड शुरू होने की उम्मीद
शहर के लोगों को महेंद्रगढ़ में रिंग रोड और बाईपास शुरू होने की उम्मीद है। इससे शहर को जाम से मुक्ति और कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट शहर के ट्रैफिक को कम करने के लिए अहम माना जा रहा है। अगर बाईपास बन जाता है तो महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।
आईएमटी खुडाना पर टिकीं नजरें
क्षेत्र के लोगों को प्रदेश सरकार की ओर जारी बजट में आईएमटी खुडाना जैसी परियोजना मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को रोजगार मिलने के अवसर प्राप्त हो जाएगा। महेंद्रगढ़ नहीं अपितु दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी, लुहारू सहित हरियाणा व राजस्थान के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्रावास बनाने की आस
गांव पटीकरा स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्रावास की सुविधा नहीं है। छात्रावास की मांग को लेकर गत एक माह पहले छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना भी दिया था। उस दौरान एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने छात्रावास की मांग पर जवाब देते हुए कहा था कि आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्रावास सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए योजना बनाई जा रही है। बजट में इसकी घोषणा भी की जा सकती है।
रोपवे परियोजना को लेकर जुड़ी उम्मीदें
नांगल चौधरी क्षेत्र की प्रसिद्ध ढोसी पहाड़ी पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना को लेकर क्षेत्रवासियों की उम्मीदें हरियाणा सरकार के आगामी बजट से जुड़ गई हैं। लंबे समय से लंबित इस परियोजना के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। लॉजिस्टिक हब परियोजना को लेकर क्षेत्रवासियों और व्यापारियों की उम्मीदें आगामी बजट पर टिकी हुई हैं।

फोटो संख्या:71- गांव खुडाना में आईएमटी के लिए प्रस्तावित भूमि---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें