महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में गर्दन, पीठ दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 50 मरीज इस परेशानी को लेकर आ रहे हैं। इनमें व्यापारी, नौकरीपेशा और कामकाजी लोग शामलि हैं। डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, लंबे समय तक गलत तरीके से बैठकर मोबाइल और लैटपॉट का इस्तेमाल करना और शारीरिक गतिविधियों की कमी इस दर्द की मुख्य वजह बन रही है। साथ ही बोझ ढोने वाले श्रमिक भी इस समस्या से परेशान हैं। इसके लिए नियमित योग अभ्यास व थोड़ी देर के अंतराल पर टहलने से राहत मिल सकती है।
सोते व बैठते समय सही रखें गर्दन का पॉस्चर
विशेषज्ञों के अनुरार, वजन ढोने के कारण गर्दन व पीठ में दर्द होने लगता है। सोते व बैठते समय गर्दन का पॉस्चर (शरीर की मुद्रा) सही रखें और झटकें आदि के समय में गर्दन का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
क्या बोले मरीज?
कमर में पांच दिन पहले अचानक दर्द होने लगा। अब तक दर्द ठीक नहीं हुआ। चिकित्सक ने अधिक देर तक बैठने से हड्डी में सूजन बताई है।
- पूजा, बास मोहल्ला, महेंद्रगढ़
-
कमर में 15 दिन पहले दर्द हुआ था और अब दर्द बढ़ गया है। जांच करवाई तो चिकित्सक ने इसका कारण लंबे समय तक सिर पर अधिक भार रखना बताया है।
- शर्मिला, खातोद
-
गर्दन में चार दिन पहले शाम को अचानक दर्द हो गया। गर्दन हिलाते समय दर्द होता है और सिर पर भार भी नहीं रख पा रहा हूं। गर्दन का एक्स-रे करवाकर चिकित्सक से जांच करवाई है।
-रामबाबू, गोमला
-
दो माह से कमर में दर्द हो रहा है और इसकी दवा चल ही हैं। चिकित्सक की ओर से उपचार की अवधि तीन माह की बताई गई है। अब आखरी बार दवा लेने के लिए आई हूं।
- विद्या, सिसोठ
-
वर्जन
लोगों की स्थिर होती दिनचर्या व योग अभ्यास की कमी से गर्दन व कमर का दर्द बढ़ रहा है। इसका परमानेंट कोई उपचार नहीं है। अगर दैनिक क्रियाओं में सावधानी बरती जाए तो दर्द से मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग भी हर घंटे में ब्रेक लें और शरीर की स्ट्रेचिंग करें। साथ ही जरूरत से अधिक भार न उठाएं।
- डॉ. राहुल यादव, ऑर्थोपेडिक, नागरिक अस्पताल, महेंदगढ़
फोटो संख्या:52- नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉ. राहुल यादव--संवाद
फोटो संख्या:52- नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉ. राहुल यादव--संवाद
फोटो संख्या:52- नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉ. राहुल यादव--संवाद
फोटो संख्या:52- नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉ. राहुल यादव--संवाद