फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिले की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
दाखिले के आवेदनों की जांच करती टीम। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिला के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल में आ रही समस्या को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन की तिथि को 2 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 2 सितंबर तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त थी।
विज्ञापन

बार-बार पोर्टल में आ रही दिक्कत को देखते हुए विद्यार्थियों व कॉलेजों प्राचार्यों ने उच्चतर शिक्षा विभाग से आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की थी जिस पर विभाग ने कॉलेजों को दाखिले का नया शेड्यूल पत्र जारी किया है जिसके अनुसार अब 2 सितंबर तक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं चार सितंबर तक आने वाले आवेदनों के दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की जाएगी। अब 8 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। जिसमें शामिल विद्यार्थी 13 सितंबर अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद 15 सितंबर को दूसरी सूची जारी की जाएगी। इस सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 18 सितंबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। दोनों मेरिट सूचियों के बाद भी अगर कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाती है तो पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ने के साथ आवेदनों की संख्या भी बढ़ गई है। पीजी कॉलेज में अन्य कॉलेजों के मुकाबले अधिक आवेदन आ रहे है। 23 अगस्त को जहां पीजी कॉलेज में कुल आवेदनों की सख्या 2073 थी। 24 अगस्त को यह 2592, 25 अगस्त को 3122 और 26 अगस्त को यह संख्या 3821 पर पहुंच गई है। जबकि कॉलेज में विभिन्न संकायों की कुल सीटों 1560 है। इस प्रकार कॉलेज में सीटों से दोगुना आवेदन अब तक आ चुके है। यह संख्या दाखिला प्रक्रिया चलने तक निरंतर बढ़ती रहेगी। अकेले बीए संकाय की कुल 660 सीटों के लिए 1925 आवेदन आ चुके है। वहीं नॉन मेडिकल संकाय की 360 सीटों पर 1130 आवेदन मिले है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज की भांति महिला कॉलेज में बीए और नॉन मेडिकल संकाय में सीटों से अधिक आवेदन आए है। हालांकि यह संख्या पीजी कॉलेज के मुकाबले अधिक नहीं है। महिला कॉलेज में बीए की कुल 800 सीटें है। जिन पर कुल 943 आवेदन आए है। वहीं नॉन मेडिकल की 160 सीटों पर 292 आवेदन मिले है जबकि मेडिकल संकाय की 80 के लिए 181 आवेदन आ चुके है।
पोर्टल की समस्या को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले की तिथि को बढ़ाते हुए 2 सितंबर कर दी है। अब विद्यार्थी 2 सितंबर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पहली मेरिट सूची 8 सितंबर को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी मेरिट सूची 15 को जारी होगी। -प्रो. सतीश कुमार सैनी, एडमिशन नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें