फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क के चलते राज्य मंत्री के काफिले ने भी बदला रास्ता।

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर बारिश के बाद फैला कीचड़ । - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सीवरेज व्यवस्था और जर्जर सड़कों की हालत किसी से छुपी नहीं है। जिले के जनप्रतिनिधि और जनता ने अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसके बाद लोगों की समस्या पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सतीश मित्तल ने संज्ञान लिया। वह शुक्रवार को शहर के पुलिस लाइन से किला रोड तक की टूटी मुख्य सड़क व सीवरेज व्यवस्था की बदहाल हालत पर अधिकारियों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के व्यस्ततम किला रोड पर राज्यमंत्री का आवास भी है लेकिन जर्जर सड़क होने के कारण मंत्री के काफिले ने रास्ता ही बदल लिया है। अब वह नागरिक अस्पताल की बजाय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की तरफ से निजामपुर रोड से आवागमन करने लगा है। शहर की पुलिस लाइन से किला रोड तक सीवरेज लाइन बिछाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब तीन माह पूर्व सड़क को तोड़ा गया था। सीवरेज लाइन डालने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
मगर सड़क निर्माण के लिए अभी तक कोई योजना प्रशासन ने बनाई है। इस सड़क पर पुलिस लाइन, शहर थाना, राजकीय पीजी कॉलेज, अनाज मंडी, लोहा मंडी, नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व महिला महाविद्यालय पड़ता है। जिस कारण यहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ आमजन आवागमन करते हैं। मगर सड़क टूटने के बाद उबड़-खाबड़ हो गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहीं बारिश के बाद कीचड़ की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

- अध्यक्ष ने लिया संज्ञान तो प्रशासन को हुआ सतर्क
मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने जैसे ही इस समस्या पर संज्ञान लिया तो प्रशासनिक अधिकारी भी हरकत में आ गए। दरअसल ,17 सितंबर को हरियाणा मानव आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सतीश कुमार मित्तल व अन्य सदस्य नारनौल रेस्ट हाउस में शहर की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अब फटकार से बचने के लिए अधिकारियों ने पुलिस लाइन से अग्रसेन चौक तक की उबड़-खाबड़ सड़क को जेसीबी की सहायता से समतल करवाना शुरू कर दिया ह्रै।
- टूटी सड़क के चलते राज्य मंत्री ने भी बदला मार्ग
किला रोड से 200 मीटर की दूरी पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव आवास है। सड़क मार्ग ठीक होने पर नागरिक अस्पताल के पास गुजरते थे। मगर जब से सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा गया है। तब से मंत्री जी ने भी अपना रास्ता बदल लिया है। अब मंत्री जी का काफिला नागरिक अस्पताल की बजाय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की तरफ से निजामपुर रोड से आवागमन करने लगा है।
- किला रोड से नागरिक अस्पताल तक की सड़क के लिए आया बजट
किला रोड से नागरिक अस्पताल तक की सड़क के निर्माण के लिए नगर परिषद के पास काफी दिनों से बजट आया हुआ है। जिसका टेंडर भी हो चुका है, मगर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। करीब सप्ताह पूर्व उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों की बैठक में एक सप्ताह में उक्त सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन एक सप्ताह से अधिक बीत चुके हैं। जबकि इस दिशा में अभी तक कोई कार्य होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि नागरिक अस्पताल से पुलिस लाइन तक की सड़क निर्माण के लिए अभी एस्टिमेट बनाकर भेजा गया है। ऐसे में शहरवासियों को उक्त सड़क निर्माण के लिए कुछ दिन ओर इंतजार करना पड़ सकता है।
- वर्जन
किला रोड से नागरिक अस्पताल तक की सड़क का निर्माण कार्य आज कल में शुरू हो जाएगा। जबकि नागरिक अस्पताल से पुलिस लाइन तक की सड़क निर्माण के लिए एस्टिमेट बनाकर भेजा गया है। बजट पास होने के बाद आगे की सड़क भी बनाई जाएगी।-अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन नगर परिषद नारनौल।

शहर थाना के पास टूटी सड़क को ठीक करती जेसीबी । संवाद- फोटो : Narnol

नागरिक अस्पताल के पास टूटी सड़क में बने गड्डे। - फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें