फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा को खत्म करने की साजिश सफल नहीं होने देगी कांग्रेस : डाॅ. राजवंती

विज्ञापन
फोटो 05बैठक में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व अन्य। पार्टी
विज्ञापन
सिहमा। जिला कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत सिहमा में खंड स्तर पर बाबा खेतानाथ पार्क में धरना प्रदर्शन किया। वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी। महिला जिला अध्यक्ष डाॅ. राजवंती ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को खत्म करने की साजिश सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने संविधान के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया और संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होने दी। अब मजदूरों के हक को छीनने का काम किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सड़कों पर है।
कांग्रेस मजदूरों के हक की लड़ाई सड़कों से संसद तक लड़ेगी। कांग्रेस ने सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने या इसके स्वरूप से छेड़छाड़ करने को जनहित के खिलाफ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें