फोटो संख्या:61 शहीदों को श्रद्धांजलि देती एसडीएम कनिका गोयल व अन्य। स्रोत: विभाग
महेंद्रगढ़। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन अनगिनत क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में लघु सचिवालय परिसर महेंद्रगढ़ में बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम कनिका गोयल ने की। सुबह 11 बजे लघु सचिवालय परिसर में सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया। एसडीएम कनिका गोयल ने कहा कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। संवाद