फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सफाई चौपट, डंपिंग यार्ड भी फुल

Mon, 29 Apr 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- डंपिंग यार्ड में लगा गंदगी का ढ़ेर--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ की नगर पालिका एक वर्ष से शहर के 15 हजार घरों में रहने वाली करीब 1.50 लाख आबादी को घर-घर कचरा कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाई है। शहर में सफाई पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले 2.50 करोड़ रुपये से टेंडर जारी करने का प्रस्ताव पास किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कोई योजना नहीं उतर रही है। डंपिग यार्ड कूड़े के ढेर से भर चुका है। वहीं डंपिंग यार्ड में जगह के अभाव के कारण अब कर्मचारी मनमर्जी से कूड़े को खुले में इधर-उधर डाल रहे है। इसके अलावा नगर पालिका घर-घर कचरा कलेक्शन के नाम पर शुल्क वसूल किया जा रहा है। शहरवासी हर माह हाउस टेक्स सहित अन्य प्रकार के शुल्क भी नपा को दे रहे हैं, लेकिन एक साल से इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है।
हालांकि करीब दस माह पूर्व ही नपा हाउस की ओर से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की फाइल तैयार कर डीएमसी को भेज दी थी, लेकिन डीएमसी की ओर से अब जनवरी माह में ही इस फाइल को रद्द कर दिया है। अब अधिकारी भागदौड़ कर इसे दोबारा तैयार करने में जुट हुए हैं।जिम्मेदारों का कहना है कि इसमें एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

2.50 करोड़ रुपये का बजट तय हुआ था
शहर की नपा हाउस की ओर से 2.50 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। नगर पालिका द्वारा शहर की करीब 50 हजार की आबादी वाले शहर में सफाई के पांच टेंपों व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली लगे हुए हैं। घर-घर कचरा कलेक्शन का टेंडर खत्म हुए एक वर्ष बीत चुका है। जनवरी माह में डीएमसी ने फाइल में त्रुटियां बताकर रद्द कर दीं। घर-घर कचरा कलेक्शन का ठेका भी गत वर्ष 30 अप्रैल को खत्म हो चुका है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी टेंडर नहीं लगाया जा रहा है। टेंडर खत्म होने के बाद भी नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
शहरवासी हर माह नपा को देते हैं यह कर
- एक से 22 वर्ग गज पर 25 रुपये प्रति माह
- 23 से ज्यादा वर्ग गज पर 100 रुपये प्रति माह
रिहायशी शुल्क
- एक से 120 वर्ग गज पर 20 रुपये प्रति माह
-121 से 240 वर्ग गजपर 40 रुपये प्रतिमाह
-241 से 448 वर्ग गज पर 50 रुपये प्रतिमाह
-448 से इससे अधिक वर्ग गज पर 100 रुपये प्रति
प्रोफेशनल टैक्स रिहायशी
- एक से 300 वर्ग गज तक 40 रुपये प्रति वर्ष
- 301 से 500 वर्ग गज तक 1.60 रुपये प्रति वर्ष
घर-घर कचरा कलेक्शन का टेंडर नहीं हो रहा और न ही कोई सुविधा दी जा रही है तो लोगों से किस बात का चार्ज लिया जा रहा है। नगर पालिका में मासिक बैठक भी नहीं की जा रही ताकि घर-घर कलेक्शन या अन्य विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया जा सके। खुले में कूड़ा जा रहा है इसके लिए विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
राजेश कुमार सैनी, पार्षद
आचार संहिता के बाद घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए फाइल को दोबारा डीएमसी के पास भेजा जाएगा। नगर पालिका की ओर से शहर में सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की हुई है। उनका प्रयास है कि जल्द ही इसके लिए डीएमसी द्वारा स्वीकृति दिलवाई जाएगी।
- रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:51- डंपिंग यार्ड में लगा गंदगी का ढ़ेर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- डंपिंग यार्ड में लगा गंदगी का ढ़ेर--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें