फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर बल दिया

Mon, 29 Apr 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन में आयोजित जयंती कार्यक्रम में उप​स्थित मुख्सति​​​थि व
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति महेंद्रगढ़ के तत्वाधान में स्थानीय आंबेडकर भवन में रविवार को जिलास्तर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाबा साहेब के अविस्मरणीय योगदान को गीत व नृत्य के द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति के साथ प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत सेशन जज जरनैल सिंह व अध्यक्ष डॉ. मेजर सूरत सिंह ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया। उसी प्रकार हमें भी उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए अपने बच्चों को शिक्षित बनाना है तभी उनका आने वाला भविष्य उज्ज्वल होगा। अतिथियों द्वारा मुख्य चौराहे पर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात शोभायात्रा के साथ-साथ अतिथियों को आयोजन स्थल पर लाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल का मनाई जानी थी, लेकिन गांव उन्हाणी में सड़क हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। इसके लेकर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि सेवानिवृत सेशन जज जरनैल सिंह, डॉ. मेजर सूरत सिंह, संस्था के प्रशासक पूर्व सीएमओ डॉ. ओपी आर्य, विजयपाल प्रवक्ता अंग्रेजी व मास्टर सुरेशचंद्र सरोहा, विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवताज सिंह, कॉलेज प्राचार्य, शेर सिंह नूनीवाल सेवानिवृत प्राचार्य, भूपसिंह भारती, डॉ. मुकेश चहल, डॉ. शिवताज सिंह, मानसिंह नूनीवाल आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:63- डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन में आयोजित जयंती कार्यक्रम में उपस्थित मुख्सतिथि व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें