फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देखरेख के अभाव में बदहाल हो रहा शहर का इकलौता हुड्डा पार्क, गंदगी के ढेर में पड़े हैं झूले

Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- हुड्डा पार्क में खराब पड़ा बड़ा फव्वारा--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यदि आप चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में शाम को घूमना चाहते हैं तो सूर्यास्त से पहले ही घूम सकते हैं। इसके बाद तो आपको अंधेरे में ही घूमना पड़ेगा।
विज्ञापन

जी हां शहर के एकमात्र हुड्डा पार्क में बिजली लाइन में फाल्ट होने के कारण एक सप्ताह से रात में अंधेरा छाया रहता है। बिजली निगम की ओर से अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। वहीं देखरेख के अभाव में हुड्डा पार्क बदहाल हो गया है। पार्क में सुबह-शाम प्रतिदिन दो हजार लोग अपने परिवार सहित घूमने आते हैं।
पार्क का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 20 मई 2012 में किया था। उसके बाद से नगर पालिका ने देखरेख का जिम्मा संभाल लिया। समय बीतने के बाद पार्क का बदहाल हो गया। पार्क में देखरेख न होने के कारण झूले टूटने शुरू हो गए है। टूटे झूले की मरम्मत न होने के कारण झूले गंदगी के ढेर लगे हैं। लाइटें भी खराब पड़ी हैं। तीन साल से पार्क में छोटा और बड़ा फव्वारा खराब है। लोगों के सेहत को लेकर नगर पालिका की ओर से जिम का सामान लगाया गया था। वह भी टूटने लगे हैं।
विज्ञापन


इंसेट
छह में पांच बोरवेल खराब हो चुके
कर्मचारियों ने बताया कि पार्क में छह बोरवेल बनाए गए हैं। पांच बोरवेल पहले ही खराब हो चुके हैं, जबकि एक बोरवेल चालू हालत में होने के कारण पीने के पानी व पौधों को पानी दिया जाता था, लेकिन चार दिनों से बिजली फाल्ट होने के कारण पौधों में पानी तो छोड़ों पीने के लिए पानी तक पानी नहीं है। दोनों पानी टंकियां खाली पड़ी हैं। लोगों को पानी की बोतल बाहर से लेकर आनी पड़ती है। वहीं कर्मचारियों के लिए कमरा बनाया गया है। वह भी जर्जर हो चुका है। बारिश के दौरान पानी टपकटता है और सरिये भी निकलने लगे हैं।
-
- वर्जनः
हुड्डा पार्क के रखरखाव को लेकर जल्द ही एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया जाएगा। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली फाल्ट ठीक करवाने को कहा जाएगा। जल्द ही समस्या काे दूर कर लिया जाएगा।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका

फोटो संख्या:60- हुड्डा पार्क में खराब पड़ा बड़ा फव्वारा--संवाद

फोटो संख्या:60- हुड्डा पार्क में खराब पड़ा बड़ा फव्वारा--संवाद

फोटो संख्या:60- हुड्डा पार्क में खराब पड़ा बड़ा फव्वारा--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें