फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छोटे कदम से बड़ी उड़ान तक पहुंची शहर की नर्सरी

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- एकेडमी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कुछ खिलाड़ियों से शुरू हुई गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स एकेडमी आज शहर के 120 खिलाड़ियों को खेल की तैयारी करा रही है। एकेडमी के खिलाड़ी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण से एकेडमी ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

एकेडमी में कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जियू-जित्सु, वुशु, आत्मरक्षा, योग, शक्ति एवं फिटनेस प्रशिक्षण और जिम्नास्टिक सिखाया जाता है। चार से 20 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को उनकी उम्र व क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है।
लड़के और लड़कियां दोनों नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। लड़कियों को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट्स के जरिए आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ सुरक्षा के गुर भी सिखाए जाते हैं। खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए एकेडमी की ओर से स्कूलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा आत्मरक्षा शिविर लगाए गए और खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सामने लाने के साथ अभिभावकों को भी खेलों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एकेडमी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। एकेडमी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें