फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कराटे की स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में साहिल ने जीता कांस्य, नारनौल के खाते में छठा पदक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21कोच के साथ कांस्य पदक विजेता साहिल। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
नारनौल। दादरी में चल रही स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के दूसरे चरण में नारनौल जिले ने कराटे में एक और पदक हासिल किया है। रविवार को साहिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही प्रतियोगिता में जिले के कुल पदकों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

कराटे के अन्य मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। पहले चरण में नारनौल जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे।
दूसरे चरण में जिले के करीब 83 खिलाड़ी वुशु, कराटे और कबड्डी स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों से और पदकों की उम्मीद : अधिकारी : शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह यादव ने बताया कि पूरी स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में नारनौल जिले से करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विक्रम सिंह यादव ने बताया कि इनमें 400 पुरुष और 400 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। आगामी मुकाबलों में जिले को और पदक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें