फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यापार मंडल ने नव नियुक्त उपमंडल अधिकारी का किया स्वागत

Tue, 29 Jul 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-74 उप मंडल अधिकारी कनिका गोयल का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल ---स्रोत व्यापार मंड
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। व्यापार मंडल ने मंगलवार को नव नियुक्त उप मंडल अधिकारी कनिका गोयल का स्वागत किया। व्यापारियों ने उपमंडल अधिकारी को शहर की समस्याओं से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

नवनियुक्त उपमंडल अधिकारी ने समस्याओं का शीघ्रता से समाधान का आश्वासन भी दिया। व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ से बिशन पंसारी, जुगल राजस्थानी, विष्णु सोनी, हलवाई यूनियन प्रधान लक्ष्मी नारायण सैनी ने बताया कि पूर्व उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव की ओर से शहर में स्वच्छता के लिए अभियान चलाया था। शहर में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए लगातार धरातल पर स्थिति का जायजा लेते थे। उम्मीद है कि यह क्रम जारी रखा जाएगा।
व्यापारियों ने नव नियुक्त उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल से शहर व क्षेत्र के के लिए अच्छा कार्य करेंगे। इस मौके व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी, हलवाई यूनियन प्रधान लक्ष्मी नारायण सैनी, मोबाइल यूनियन प्रधान सतीश यादव, जुगल राजस्थानी, रत्न राठी, बिशन गोयल पंसारी, विष्णु सोनी, रत्न सोनी, राकेश काजडीया, गोविंद सैनी, रमेश सैनी, सुंदर राधे राधे, मुकेश झुकीया, विजय अग्रवाल, पन्नालाल अग्रवाल, सुनील यादव, रीना बंटी पूर्व प्रधान नपा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें