फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिव महापुराण का समापन किया गया

Tue, 29 Jul 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:80 प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित कथा के समापन पर हवन में भाग लेती महिलाएं--- स्त्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्राचीन हनुमान मंदिर सैनीपुरा में आयोजित दस दिवसीय शिव महापुराण का समापन किया गया।
विज्ञापन

मनीष राजपूत ने बताया कि सुबह हवन के साथ समापन किया गया। हवन में अनेक महिलाओं एवं पुरुषाें ने आहुति डाली। कथाव्यास पंडित विकास शास्त्री ने बताया कि हवन करने से पर्यावरण की शुद्धि होती है। उन्होंने बताया कि जब कोई शुभ कार्य किया जाता है तब उस कार्य से पहले हवन अवश्य किया जाता है। कार्य को सफलतापूर्वक होने के लिए हवन करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन


हवन में हवन कुंड, सूखी लकड़ियां, सूखा नारियल का गोला, लाल रंग का कपड़ा, अश्वगंधा, मुलेठी की जड़, नीम, बेल, पीपल की छाल, कपूर, चावल, लोबान हवन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पर्याप्त होती है। मोहल्लावासियों ने विधायक कंवर सिंह यादव का आभार वक्त किया। उन्होंने प्राचीन हनुमान मंदिर बनाने के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषण की थी। इस मौके पर देवेंद्र पार्षद, कैलाशचंद सैनी, विजय सैनी, जोगिंद्र सैनी, जुली सैनी, विकास सैनी, कालू सैनी, कृष्ण सैनी, जीतू सैनी सहित अनेक लोगों ने हवन में आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें