फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देखरेख के अभाव जर्जर हो रहा सभागार का भवन

Mon, 28 Apr 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09सभागार गेट के उपर बने छज्जे से गिरा प्लास्टर। संवाद - फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के लघु सचिवालय के समीप बने सभागार का भवन देखरेख के अभाव जर्जर होता जा रहा है। इससे यहां कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के समीप होने के कारण प्रशासनिक कार्यक्रम यहीं आयोजित होते हैं। जिले के सभी अधिकारी आते हैं, लेकिन इसके बाद भी ध्यान नहीं जा रहा है। सभागार की दीवारों से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया है। इसके दूसरे गेट की ओर बने छज्जे से आए दिन प्लास्टर गिरता रहता हैं। इससे कुछ लोग तो बच भी चुके हैं। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो छज्जा कभी गिर सकता है। सभागार के अंदर बरसात में तो मंच पर भी पानी टपकता हैं।
विज्ञापन

सभागार में लगाई गई कई सिलिंग हल्के तारों पर अटकी है जो टूट कर गिरने भी लग गई है। सभागार के शौचालयों का भी बुरा हाल हो रहा है। इसकी छत पर रखी पानी की टंकियां भी टूट चुकी हैं। सभागार की कई कुर्सियां व पंखे भी टूट चुके हैं। इस सभागार में ऐसे भी आयोजन होते हैं जिसमें स्कूली बच्चे भी आते हैं। इस बार बरसात के कारण 15 अगस्त का कार्यक्रम भी इस सभागार में करवाया गया था उस समय भी इसके अंदर कुछ जगह से पानी टपक रहा था।
विज्ञापन

वर्जन



सभागार की हालत ठीक नहीं है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके बाद जल्द ठीक करवाया जाएगा।-आनंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें