फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली केवल पहाड़ों की शृंखला नहीं बल्कि जीवन रेखा है : कृष्ण राव

विज्ञापन
फोटो 8युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव ने कहा कि अरावली केवल पहाड़ों की शृंखला नहीं बल्कि हमारी जल, वायु, पर्यावरण और जीवन रेखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नारनौल के सुभाष पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक अरावली बचाओ अभियान को लेकर विरोध मार्च निकाला । इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत बलान, रेवाड़ी युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज प्रकाश व पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कृष्ण राव ने कहा कि अरावली बचाओ आंदोलन केवल एक अभियान नहीं बल्कि आम जन की सांसों, भविष्य और अस्तित्व से जुड़ा जनांदोलन है।

कृष्ण राव ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने जिस गलत नियत से कोर्ट में पैरवी की वो बेहद निंदनीय है और दुर्भाग्यपूर्ण रहा की पहाड़ों को ऊंचाई के आधार पर अरावली पर्वत शृंखला की परिभाषा में बदलाव किया जा रहा है जो न केवल आज के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों पर भी गहरा असर डालेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर कृष्ण राव ने सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले को कांग्रेस व आम जन के संघर्ष की जीत बताते हुए कोर्ट का आभार जताया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरावली को लेकर दिए गए 20 नवंबर के फैसले पर रोक लगाने का आदेश स्वागत योग्य है।
विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि अरावली हमारी जीवन रेखा है। वहीं भाजपा सरकार की इसको लेकर मंशा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पर्वत शृंखला की वजह से न केवल राजस्थान बल्कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को भोगौलिक रूप से बहुत फायदा हो रहा है। महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में पहले ही खनन के कारण अरावली छलनी होती जा रही है।
युवा अध्यक्ष पुनीत बलान ने कहा कि अरावली एक नाम ही नहीं बल्कि यह एक जीवन है। अरावली पर्वत शृंखला में हजारों जीव जंतु विचरण करते हैं। इससे हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के लोगों को बहुत फायदा होता है। इसलिए अरावली का रहना सभी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें