नांगल चौधरी। मुसनोता गांव में आयोजित सम्मान समारोह में अनीता ने विज्ञान प्रदर्शनी में रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल कर किया। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा व प्रजापति विकास समिति कनीना की ओर से बेटी काे पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर के आशीर्वाद दिया।
वहीं, अध्यापकों को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगभग पांच गांवों के सरपंच भी मौजूद थे। इस समारोह में एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ने संचालन करते हैं।
महासभा की ओर से ग्राम प्रधान राजवीर प्रजापति ने विशेष रूप से बेटी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है। बेटी ने पहले ब्लॉक फिर जिला स्तर पर और अब प्रदेश स्तर पर अपने माता-पिता, गांव व जिले का नाम रोशन किया है।
महासभा के युवा जिला अध्यक्ष एवं प्रजापति विकास समिति कनीना के प्रधान ठेकेदार बलवान सिंह ने कहा कि ऐसे बच्चों पर हमें गर्व होता है। वहीं, सेवानिवृत्ति मुख्य अध्यापक एवं महासभा के कोषाध्यक्ष रतिराम कनौजिया ने बताया कि बेटी अभी दो कदम दूर है। सचिव अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि जब भी कोई होनहार ऐसे शिखर पर पहुंचता है तो महासभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सरपंच सूबे सिंह ने बताया कि जहां भी बेटी को हमारी जरूरत महसूस होगी, वहां खड़े तैयार मिलेंगे। महासभा के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह प्रजापति ने सभी का महासभा की ओर से आए हुए सभी साथियों के साथ गांव में समाज का नाम रोशन करने पर गांव की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर सरपंच कृष्ण कुमार, डेलिगेट विक्रम, गोशाला के प्रधान रामनिवास, डॉक्टर अमर सिंह, दयाराम, पूर्ण, दिनेश प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, लालचंद प्रजापति, अमित चंद प्रजापति, मास्टर लालचंद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।