फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौखुता की पहाड़ी पर स्थित मंदिर की मूर्ति खंडित की, पंखा व माइक मशीन चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। गांव मौखुता से कुछ दूरी पर पहाड़ी पर बने बाबा भोमिया मंदिर की मूर्ति खंडित कर एक पंखा और माइक की मशीन चोरी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण राहुल की शिकायत पर निजामपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मौखुता निवासी राहुल ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ी पर बाबा भोमिया का प्राचीन मंदिर है। इसकी देखरेख के लिए एक कमेटी गठित की गई है तथा पुजारी के तौर पर नरेश कुमार निवासी बालाजी की ढाणी (डाबला) को रखा हुआ है। जोकि मंदिर में पूजा पाठ व सफाई के लिए सुबह-सायं आता है। रात को मंदिर में कोई नहीं रहता है। सोमवार रात्रि करीब आठ बजे पुजारी पूजा पाठ करके अपने घर चला गया था। सोमवार-मंगलवार रात्रि को कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित करने के साथ-साथ मंदिर से एक सीलिंग फैन व एक माइक मशीन चोरी कर ले गया। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सामान बरामद किया जाए। उसे शक है कि इस घटना को अंजाम देने वाला गांव ही कोई शराबी व्यक्ति हो सकता है। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें