फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंचकूला की ओर से दाखिले के लिए मैनुअल काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी

Fri, 26 Jul 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंचकूला द्वारा बहुतकनीकी कालेज में दाखिले के लिए मैनुअल काउंसिलिंग के शेड्यूल को जारी किया गया है। दूसरी काउंसलिंग के तहत होने वाले दाखिले के बाद रिक्त सीट पर दाखिले संस्थान स्तर पर मैनुअल काउंसलिंग की ओर से किए जाएंगे। मैनुअल काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने के लिए छात्र 26 जुलाई से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त है। अंतिम तिथि तक सभी आवेदन आने के बाद 2 अगस्त को मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। चयनित छात्रों का दाखिला 5 अगस्त को मेरिट के साथ-साथ आरक्षित सीट के आधार पर होगा। वहीं 6 अगस्त को होने वाले दाखिले के लिए आरक्षित सीट आधार नहीं रहेगी केवल मेरिट को आधार माना जाएगा।

मैनुअल काउंसिलिंग के तहत 6 अगस्त तक होने वाले दाखिलों के बाद किसी भी कोर्स में रिक्त सीट पर दाखिला 9 अगस्त से 15 सितंबर तक दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। 9 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रत्येक दिन दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राओं को कॉलेज जाकर दोपहर 12 बजे तक आवेदन जमा करवाना होगा। जिसके बाद कॉलेज द्वारा दोपहर 2 बजे चयन सूची को घोषित किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्रा को दाखिले के लिए उसी दिन सभी दस्तावेज और फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


अब तक हो चुके 193 दाखिले, दूसरी काउंसिलिंग के तहत सीट आवंटन में 123 छात्र चयनित :
सत्र 2024-25 में बीकेएन कॉलेज में 6 डिप्लोमा कोर्स की 420 सीट के लिए अब तक 193 छात्र दाखिला ले चुके हैं। वहीं गत 25 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग के तहत सीट का आंवटन किया गया था। जिसमें 123 छात्रों को चयनित किया गया है। चयनित छात्रों को दाखिले के लिए 26 से 29 जुलाई तक छात्रों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन



हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंचकूला की ओर बहुतकनीकी कालेज में दाखिले के लिए मैनुअल काउंसलिंग के शेड्यूल को जारी किया गया है। मैनुअल काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने के लिए छात्र 26 जुलाई से आवेदन जमा कर सकते हैं। 1 अगस्त आवेदन करने की अंतिम तिथि है। वहीं दूसरी काउंसिलिंग के तहत सीट आवंटन में 123 छात्रों का चयन किया गया है। सभी चयनित छात्रों को 26 जुलाई से 29 जुलाई तक दाखिले के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य है।
अनिल यादव, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें