फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदार बोले-सरकार नहीं दे रही है मांगों पर ध्यान : रतिराम

Fri, 26 Jul 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- महेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय में बैठक करते नंबरदार--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तहसील कार्यालय में शुक्रवार को नंबरदार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान रतिराम शर्मा ने कहा कि सरकार हमारी मांगों के तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। नंबरदार संगठन जिला प्रधान राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि सरकार को बार-बार ज्ञापन दे चुके हैं। हमें आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सरपंच और पार्षदों का बुलाकर के सम्मेलन करवाया जा रहा है, लेकिन नंबरदारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

ब्रह्म सिंह नंबरदार ने बताया कि नंबरदार सरकार के साथ रहकर आंख और कान का काम करते हैं। मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को लेकर तीन बार मिल चुके हैं और हमें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। इस मौके पर अनार सिंह, ईश्वर सिंह, वेद प्रकाश, महिपाल, मुकेश, सुभाष, ओमप्रकाश , वीरेंद्र, अशोक, यादराम सहित अनेक नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें