ग्राम पंचायत गडानिया में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधीक्षक अभियंता व अन्य।
- फोटो : Narnol
नारनौल। जल जीवन मिशन के कार्यों से संबंधित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परिमंडल के अधीक्षण अभियंता जिले के गांव सिलारपुर मेहता, गडानिया व जोनावास का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम एवं सीवरेज समिति सदस्यों व ग्रामीण महिलाओं से रूबरू होकर गांव में पेयजल व्यवस्था संबंधित चर्चा भी की। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने ग्रामीण महिलाओं को जीवाणु परीक्षण किट के माध्यम से पीने के पानी की जांच करने के उपाय बताये।
अधीक्षण अभियंता विजेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का मुख्य उद्देश्य पेयजल की गुणवत्ता और मात्रा पर फोकस किया जा रहा है। जिले के हर घर नल से स्वच्छ पेयजल प्रदान करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। सामुदायिक भागीदारी व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सहयोग से ही जल जीवन मिशन के कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसलिए जिले के हर गांव में कम से कम पांच महिलाओं व स्कूली बच्चों को पीने के पानी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर विभागीय टीम कार्य कर रही है। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, उपमंडल अभियंता गौरीकांत, मुकेश कुमार, जेई नितिन कुमार, बीआरसी अनिता, अंकुर व अजीत आदि उपस्थित रहे।