नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने और देश के नागरिकों में फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
यह बात सांसद रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव फिट युवा-फॉर विकसित भारत के तहत आयोजित प्रतियोगिता में कही। वहीं लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तनु, द्वितीय स्थान सपना और तृतीय स्थान गुंजन ने प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मनजीत, द्वितीय स्थान कुशाल और तृतीय स्थान ईश्वर ने प्राप्त किया।
लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सपना, द्वितीय स्थान सोनाली और तृतीय स्थान गुंजन ने हासिल किया। वहीं लड़कों की 1500 मीटर में प्रथम स्थान मोहित, द्वितीय स्थान अजय और तृतीय स्थान नितिन ने प्राप्त किया। बॉक्सिंग लड़कों में 46 से किलोग्राम में प्रथम यश, द्वितीय साहिल, 51 से 54 किलोग्राम में यश प्रथम, आरव द्वितीय, बॉक्सिंग लड़कियों में 45 किलोग्राम में प्रथम जागृति, द्वितीय कीर्ति, 48 किलोग्राम में प्रथम इंदू, द्वितीय दीप्ति रही।
ऊंचीकूद गर्ल्स में प्रथम दिव्या , द्वितीय दीप्ति, तृतीया तनु, लंबीकूद गर्ल्स में प्रथम तनु, द्वितीय सोनाली, तृतीय कीर्ति , ऊंची कूद बॉयज में प्रथम लकी, द्वितीय मनजीत, तृतीय कुशाल व लंबी कूद बॉयज में प्रथम कुशाल, द्वितीय कुणाल, तृतीय मनजीत रहा। कबड्डी में लड़कियों की टीम में प्रथम स्थान टीम दिव्या, द्वितीय स्थान टीम सलोनी और तृतीय स्थान पर टीम सोनू रही।
वहीं कबड्डी में लड़कों की टीम में प्रथम स्थान गांव मडलाना की टीम, द्वितीय स्थान गांव कोरियावास की टीम और तृतीय स्थान गांव बड़गांव की टीम ने प्राप्त किया। रस्साकसी में प्रथम स्थान पर टीम गौरव, द्वितीय स्थान पर टीम दिव्य आर्य और तृतीय स्थान पर टीम अमित रही। लड़कियों की कुश्ती में 50 किलोग्राम में तनु प्रथम, ललिता द्वितीय, कोमल तृतीया, 53 किलोग्राम में मुस्कान प्रथम, जागृति द्वितीय, कीर्ति तृतीय, 55 किलोग्राम में दिव्या प्रथम, गुंजन द्वितीय, मीनाक्षी तृतीया, 57 किलोग्राम में सीनू प्रथम, इंदु द्वितीय, दीप्ति तृतीया रही।
लड़कों की कुश्ती में 57 किलोग्राम में राहुल प्रथम, द्वितीय दक्ष, तृतीय अमन, 61 किलोग्राम में प्रथम अंकित, द्वितीय रॉकी, तृतीय कार्तिक, 65 किलोग्राम में प्रथम युवराज, द्वितीय हर्षित, 70 किलोग्राम में प्रथम दीपेश , द्वितीय सोनू , 74 किलोग्राम में प्रथम अरुण, द्वितीय गौरव, 79 किलोग्राम में सचिन प्रथम, 86 किलोग्राम में लक्ष्य प्रथम, 97 किलोग्राम में यस प्रथम और द्वितीय स्थान पर प्रीतम, 125 किलोग्राम में जतिन प्रथम और मोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल में प्रथम स्थान गांव महरमपुर की टीम, द्वितीय स्थान गांव डेरोली अहीर की टीम और तृतीय स्थान नारनौल की टीम रही। इस मौके पर नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का भी एक माध्यम है।