फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में 2 किलोमीटर पैदल चलकर शहर के नालों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को दोपहर में सड़क के किनारों पर बने नालों का जायजा लिया। डीसी ने पैदल चलकर दो किलोमीटर सिविल अस्पताल से किला रोड व मानक चौक हाते हुए महावीर चौक तक दौरा किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को नालों को सही तरीके से बनवाने व ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों को सड़क पर रखे सामान को अपनी दुकान तक ही रखने को कहा ताकि आवागमन में सुविधा हो सके। दुकानदारों द्वारा फेंके गए कचरे को भी उन्होंने दुकानदारों को ही साफ करवाने को कहा।
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
डीसी को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी ने अपना सामान उठाकर अंदर रख लिया। डीसी ने नगरपरिषद से ईओ सुमनलता को निर्देश दिए कि अगर जो दुकानदार आदेशों की अवहेलना करता है तो उस दुकानदार का चालान अविलंब काटते हुए सामान जब्त करो। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि आज नम्रता से कहा जा रहा है दोबारा ऐसा पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकान के आगे की नालियों को साफ रखें तथा कचरा इधर उधर न फेंककर नगरपालिका के वाहन में ही डालें। इस मौके पर डीसी ने पुल बाजार पर बने छलक नालेे के बारे में भी एसडीएम मनोज कुमार से जानकारी ली। इस अवसर पर नगर परिषद से कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ, एमई मुकेश कुमार, एमई अनिल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें