फोटो संख्या:54- लघु सचिवालय में डीएसपी कार्यालय में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में बुधवार को सतनाली में सुरेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने पुलिस उप अधीक्षक से मुलाकात की। परिजनों ने डीएसपी को ज्ञापन सौंपा है।
मृतक सुरेंद्र के पिता चंद्रभान ने बताया कि 2 जुलाई को वह अपने घर थे। रात को करीब 8 बजे उसकी पुत्रवधु भी वहीं बैठी थी। सुरेंद्र के पास बार-बार किसी का फोन आ रहा था और उसके बाद सुरेंद्र रात 8:30 बजे घर से निकल गया। तीन जुलाई को सतनाली के सुरेहती में सुरेंद्र की हत्या होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की हत्या के आरोपी कुलदीप उर्फ टाेनी, तुषार व टिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में मुख्य आरोपी राजबीर व हवासिंह निवासी मोहल्ला काली का टिब्बा व अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। बतया कि सुरेंद्र ने पहले भी अपनी जान व माल की सुरक्षा के लिए शहर थाना महेंद्रगढ़ में पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।