फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

Sun, 11 Aug 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01स्कूल मु​खियोओं को प्रशंसा पत्र सौंपते जिला ​शिक्षा अ​​धिकारी।
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा मार्च 2024 में इस बार भी जिले के राजकीय विद्यालयों का परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों तथा विद्यालयों को प्रशंसा स्वरूप अर्ध सरकारी पत्र प्रदान करने बारे में दिशानिर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने 95 प्रतिशत तथा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 75 विद्यार्थियों, उनके माता-पिता व संबंधित विद्यालयों को प्रशंसा स्वरूप अर्ध सरकारी पत्र विद्यालय मुखियाओं को दिए। उन्होंने विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिया कि वे विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए उन्हें अपने माता-पिता के साथ 15 अगस्त से पहले किसी भी दिन विद्यालय में आमंत्रित करें। एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता को अर्ध सरकारी पत्र देकर सम्मानित करें। दसवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम में राज्य से कुल 936 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लिए हैं। इनमें 49 विद्यार्थी महेंद्रगढ़ जिले से है। बारहवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम में राज्य से कुल 367 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लिए हैं, जिनमें से 26 विद्यार्थी महेंद्रगढ़ जिले से हैं। जिले से चयनित 75 विद्यार्थियों में से 36 विद्यार्थी आरोही स्कूल मंढ़ाणा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों उनके विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सराहना की एवं उनको बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा दिए जाने वाले प्रशंसा पत्र से ना केवल मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान मिलता है बल्कि बाकी विद्यार्थियों को भी मेहनत करने के लिए प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें