कनीना। सदर थाना कनीना के नजदीक श्री सीताराम शिव मंदिर में दस दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को भक्ति के भाव के बारे में बताया। कथा से पूर्व यजमानों ने गणेश व महादेव पूजन कर हवन में आहुतियां अर्पित कीं।
कथावाचक हरिदास महाराज ऋषिकेश धाम ने कहा कि शिव रूपी गुरु जब कृपा करते हैं तब ही हम शिवत्व का अंश मात्र समझ पाते हैं। जब तक प्रभु की कृपा नहीं होती, तब तक हम धर्म, भक्ति की ओर जा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि भगवान शिव पर भरोसा और विश्वास काम आता है। भगवान शिव, शिवतत्व से जुड़े रहोगे तो सोचने की जरूरत नहीं है जब भी शिवालय जाएं, तब अपना मन में सत्यता रखें, सत्यता ही आपको भगवान भोलेनाथ की कृपा दिलाएगी।
श्री सीताराम शिव मंदिर के पुजारी आचार्य प्रवेश शास्त्री ने बताया कि कथा का दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रतिदिन सुनाई जा रही है। इस दौरान भोले भोले नाथ सदा शिव, डमरू वाले ने डमरू बजाया, भोले बाबा ने बो दी भांग बुंदिया पड़ने लगी सहित अनेक भजन सुनाए।
इस दौरान राजेंद्र सिंह, रामनिवास महाराज, दिनेश प्रधान, रमेश शर्मा, नरेश सोनी, गीता नितेश नांगल, उत्तम नांगल, जितेंद्र शास्त्री, जितेंद्र यादव बब्लू, प्रदीप कुमार विशु, जयवेंद्र रोहिल्ला, बृजभूषण, रघुवीर, सत्यनारायण, राहुल यादव, रघुनाथ, हरीश, नूतन यादव सहित श्री सीताराम शिव मंदिर समिति के सदस्य व अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।