फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रथम दिन लिंक चालू नहीं होने के कारण छात्र नहीं कर पाए आवेदन

Tue, 04 Jun 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 3 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, मगर प्रथम दिन लिंक चालू नहीं होने के कारण छात्र आवेदन नहीं कर पाए। काॅलेज में दाखिलों को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह है, लेकिन आवेदन नहीं होने के कारण छात्रों को मायूस होना पड़ा। महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुछ तकनीकी खामियां के कारण प्रथम दिन लिंक चालू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

विभिन्न कोर्स के लिए कालेज में दाखिलों के लिए आवेदन 3 जून से शुरू हो चुके हैं। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। वहीं 2 जुलाई को पहली, 9 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी। पहली मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 4 जुलाई से 8 जुलाई तक वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 9 जुलाई से 10 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
कालेज से भी आनलाइन आवेदन करवा सकते हैं छात्र
दाखिलों के लिए 3 जून से आवेदन शुरू हो चुके हैं। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। नजदीकी साइबर कैफे और राजकीय महाविद्यालय से छात्र आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन को लेकर राजकीय महाविद्यालय नारनौल में अलग से लैब बनाई गई हैं। जिसमें कालेज स्टाफ के साथ-साथ आईटीआई छात्र जो अप्रेंटिस पर हैं उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ तकनीकी खामियां के कारण प्रथम दिन लिंक चालू नहीं होने के कारण छात्र आवेदन नहीं कर पाए। उम्मीद हैं मंगलवार को लिंक चालू हो जाएगा और छात्र आसानी से आवेदन कर पाएंगे। छात्र महाविद्यालय में भी ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें