फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वित्तीय अनुशासन के बारे में छात्राओं को किया जागरूक

Sun, 07 Dec 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06महिला कॉलेज में पहुंचे बैंक अ​धिकारियों का स्वागत करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज छात्राओं के लिए फाइनेंशियल लिटरेसी इवेंट्स पर आधारित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर पंकज सेठिया रहे। उन्होंने छात्राओं को फाइनेंशियल लिटरेसी के महत्व पर व्याख्यान देते हुए बचत, निवेश, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल लेनदेन और वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में आर्थिक रूप से साक्षर होना प्रत्येक युवा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर आरबीआई चंडीगढ़ के मैनेजर यश भारद्वाज ने छात्राओं को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में उपलब्ध विभिन्न जॉब अवसरों, भर्ती प्रक्रिया और आवश्यक योग्यताओं के बारे में जानकारी दी, जिससे छात्राओं में करियर को लेकर उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष रतीराम तथा सीएफएल सेंटर नारनौल का स्टाफ भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहा। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर ममता सिद्धार्थ ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं को वास्तविक जीवन से जुड़ी आर्थिक समझ मिलती है।
कार्यक्रम में प्रोफेसर यशपाल ने छात्राओं को साइबर अपराधों से सावधान रहने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता शर्मा ने किया। इस मौके पर पीएनबी मैनेजर बीपी पूनिया सहित पूजा बत्रा, स्वीटी गोयल, प्रवीण गुप्ता, मनीषा सैनी तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें