फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नारनौल का रहा दबदबा

Sun, 07 Dec 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 12विजेता छात्राओं के साथ भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व अन्य।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। सरस्वती लॉ कॉलेज पलवल में आयोजित प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नारनौल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। इसमें समस्त प्रदेश से दोनों वर्गों में 12-12 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान संस्था के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव उत्तर क्षेत्र 2 व परिषद की नारनौल शाखा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों ही वर्गों में नारनौल के विद्यालयों ने शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाया।
नारनौल शाखा अध्यक्ष कविंद्र सचदेवा ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल की टीम से ध्रुव पुत्र सूबे सिंह व इशिका मित्तल पुत्री अनिल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं कनिष्ठ वर्ग में आरपीएस स्कूल नारनौल से रिहान यादव पुत्र अनिल कुमार एवं भावना यादव पुत्री सुरेश कुमार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया।
नारनौल शाखा के संस्कार गतिविधि संयोजक डॉक्टर शिव कुमार यादव, सचिव मुकेश जैन एवं कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता का क्षेत्रीय स्तर का आयोजन 21 दिसंबर को सिरसा में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें