फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को दी केंद्रीय बजट की जानकारी

विज्ञापन
फोटो नंबर-19छात्रों को बजट के बारे में जानकारी देते सिकंदर कुमार। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर पार्षद एवं प्रदेश आईटी सहप्रमुख (युवा मोर्चा, भाजपा) सिकंदर कुमार मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

सिकंदर कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 के बजट में भारत का रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़ रुपये रखा गया है जो अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आत्मनिर्भर भारत, सेनाओं के आधुनिकीकरण तथा नई तकनीक और हथियारों से लैस करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र के लिए 1.39 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। बजट का मुख्य फोकस एआई (AI) का उपयोग, प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल, डिजिटल क्लासरूम, स्किल इंडिया 2.0 व उच्च शिक्षा व अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट में कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं, सीएनजी गैस, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक उत्पाद, चमड़े के सामान, ब्रांडेड कपड़े, जूते व खेल सामग्री सस्ती होंगी, जबकि शराब, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद, लग्जरी घड़ियां और लग्जरी गाड़ियां महंगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें