फोटो संख्या:70- राजकीय महाविद्यालय में बजट जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी व स्टा
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में केंद्रीय बजट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने को लेकर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के विकास की दिशा व प्राथमिकताओं को दर्शाता है। युवाओं को बजट की समझ होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यही युवा भविष्य में राष्ट्र निर्माण की मुख्य धुरी होंगे। जिलास्तर के युवा विकसित भारत के समन्वयक हरीश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को बजट की प्रमुख विशेषताओं व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पविता यादव, डॉ. अलका, शंकर मौजूद रहे। संवाद