राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में नशा के प्रति पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थ
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 26 जून को मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में पर शनिवार राजकीय महाविद्यालय, यदुवंशी डिग्री कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों और स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में नशे के प्रति विद्यार्थियों जागरूक किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईं जिसमें स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशा न करने का संदेश दिया।
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़ कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने की अपील की। डॉ. पविता यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन, पोस्टर के माध्यम से नशा न करने का संदेश दिया। प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। कहा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं नशे से सबसे अधिक पीड़ित हैं। वे अभियान की सार्थकता में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण, डॉ रेनू यादव, डॉ. सोमवीर, प्रो. जितेंद्र वशिष्ठ, डॉ. अशोक कुमार रहे।
यदुवंशी डिग्री कॉलेज में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रा रजनी और एकता ने संचालन किया। हर्षिका ने नशे को विज्ञान से जोड़ते हुए कहा कि अधिक दवाओं का प्रयोग भी एक नशा है। अभिषेक ने हिंदी और प्रिया ने अंग्रेजी कविता के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया। ईशु सांगवान ने नवयुवकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नवीन ने नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर सहायक प्रो. विकास कुमार, सुदेश देवी, राकेश कुमार, रचना यादव, भजनलाल, सोनू शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे न सिर्फ अपने परिवार को नशामुक्त माहौल देंगे बल्कि पास पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे। इस मौके पर बीएड कॉलेज के प्राचार्य बबरुभान, डॉ. प्रदीप यादव मौजूद रहे।