फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 56 लाख की स्ट्रीट लाइटें बनी शोपीस, 200 से ज्यादा गायब या खराब

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- रात 9:18 बजे  मसानी चौक से सिनेमा रोड पर  स्ट्रीट लाइट नहीं होने से छाया अंधेरा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में एक वर्ष पहले करीब 56 लाख रुपये की लागत से लगाई गई 2300 स्ट्रीट लाइटों में से 200 से अधिक लाइटें या तो गायब हो चुकी हैं या पूरी तरह खराब पड़ी हैं। इसके चलते शाम ढलते ही शहर के मुख्य बाजारों से लेकर वार्डों तक अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी और हादसों का डर बना रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 8:15 बजे से 9:30 बजे तक की पड़ताल में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। सिनेमा रोड जो शहर का प्रमुख बाजार है, वहां करीब 10 वर्षों से स्ट्रीट लाइटें ही नहीं लगी हैं। वहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के फेज-1 में मात्र दो लाइटें जलती पाई गईं जबकि फेज-3 और फेज-4 में भी अधिकतर लाइटें बंद थीं।
11 हट्टा बाजार में स्ट्रीट लाइटों का पूरी तरह अभाव है। गोशाला रोड से मसानी चौक तक लगी करीब 30 लाइटों में से आधी भी काम नहीं कर रही हैं। रेलवे रोड, आईटीआई रोड और अन्य मुख्य मार्गों की स्थिति भी इसी तरह खराब पाई गई। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट पोल से ही उखाड़ दी गई हैं जबकि कुछ स्थानों पर सिर्फ खाली पोल खड़े नजर आते हैं।
विज्ञापन

शहर में लगी 12 से अधिक हाई मास्क लाइटें भी खराब पड़ी हैं जिनकी मोटरें तक गायब हो चुकी हैं। 17 मार्च 2024 को मिली 2300 लाइटें नवंबर 2024 में लगाई गई थीं लेकिन लंबे समय तक ये नगर पालिका के गोदाम में धूल फांकती रहीं।
-
- वर्जन:
स्ट्रीट लाइटें खराब व गायब होने का मुद्दा विधायक व एसडीएम के सामने उठाया गया था। उन्होंने अधिकारियों को भी जल्द से जल्द शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था में सुधार के आदेश दिए थे। जल्द ही शहर में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति सुधारी जाएगी जो लाइटें खराब हैं उन्हें ठीक कराया जाएगा। साथ ही शहर में नई लाइटें भी लगवाई जाएंगी। -रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:56- रात 9:18 बजे  मसानी चौक से सिनेमा रोड पर  स्ट्रीट लाइट नहीं होने से छाया अंधेरा

फोटो संख्या:56- रात 9:18 बजे  मसानी चौक से सिनेमा रोड पर  स्ट्रीट लाइट नहीं होने से छाया अंधेरा

फोटो संख्या:56- रात 9:18 बजे  मसानी चौक से सिनेमा रोड पर  स्ट्रीट लाइट नहीं होने से छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें