फोटो संख्या:73- कमल भवन धर्मशाला में श्रीकृष्ण- सुदामा मित्रता की झांकी दिखाते श्रद्धालु--संवाद
महेंद्रगढ़। कमला भवन धर्मशाला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई। कथा वाचक साध्वी राधा रानी के की ओर से श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस दौरान मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में रुक्मणी, श्रीकृष्ण एवं सुदामा की सच्ची मित्रता की मनमोहक झांकियां भी पेश की गई। कार्यक्रम के यजमान राजीव अग्रवाल, डाॅ. पूर्ण, मुकेश सचदेवा सपरिवार रहे। कथा प्रबंधक दर्शन खुराना एवं कविता खुराना ने बताया कि 19 अप्रैल सुबह नौ बजे हवन-पूजन एवं गुरु पूजा से कथा का समापन किया जाएगा। संवाद