फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी से रिमांड के बाद चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/ कनीना। दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से पुलिस ने रिमांड के बाद चोरी का सामान बरामद कर लिया है। थाना शहर कनीना की पुलिस ने मुकेश निवासी कोटा राजस्थान और सुकर्मपाल निवासी झाड़ोदा रेवाड़ी को सोमवार को काबू कर सुकर्मपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया तथा आरोपी मुकेश को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी मुकेश से पूछताछ करते हुए पता लगाया कि आरोपी ने कनीना में दो दुकानों से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी मुकेश से रिमांड के दौरान चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार बताया कि कनीना निवासी राजेंद्र ने थाना शहर कनीना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने रेवाड़ी रोड पर कबाड़ की दुकान कर रखी है। रात में दुकान से बदमाशों द्वारा दुकान में घुसकर सामान चोरी कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने नामजद शिकायत दर्ज कराई। आरोपी चोरी का सामान कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया था और चोरी का सामान बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें