फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम की हर लड़ाई में प्रदेश का योगदान ः ओपी यादव

विज्ञापन
पंचायत भवन में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश ? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हमारे पूर्वजों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं। देशभक्तों की शहादत के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग सभी जिलों में डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम के इस गौरवपूर्ण इतिहास को दिखाने का कदम बहुत सराहनीय है। राज्यमंत्री सोमवार को पंचायत भवन में तीन दिन तक लगने वाली डिजिटल प्रदर्शनी के शुभारंभ पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की हर लड़ाई में हरियाणा का विशेष योगदान रहा है। 1857 की क्रांति में महेंद्रगढ़ जिले के नसीबपुर गांव की धरती पर राजा राव तुलाराम की अगुवाई में अंग्रेजों के खिलाफ हुए युद्ध में हजारों नागरिकों ने एक ही दिन में शहादत दी थी। हमारी युवा पीढ़ी को इस इतिहास की जानकारी देना बहुत जरूरी है, ताकि वे आजादी के महत्व को समझ सकें।
प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आजादी के लिए हरियाणा के नागरिकों के योगदान को समझा। तस्वीरों और अभिलेखों को देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। यह प्रदर्शनी 23 और 24 नवंबर को भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में झज्जर के नवाब अब्दुर्रहमान खां को लाल किले के सामने फांसी पर लटकाने की घटना का भी वर्णन है। इसके अलावा अंबाला का विद्रोह, जलियांवाला बाग हत्याकांड की तरह भिवानी जिले के गांव रोहनात की दर्दनाक कहानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का हिसार दौरा, आजाद हिंद की प्रांतीय सरकार के गठन की उद्घोषणा जो द नेशनलिस्ट समाचार पत्र की लीड खबर बनी थी, भिवानी में नमक कानून तोड़ना तथा पलवल में महात्मा गांधी की गिरफ्तारी से संबंधित घटनाओं की जानकारी अभिलेख तस्वीरों के माध्यम से दर्शाई गई है।
इसके अलावा भी प्रदर्शनी में कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया है। अभिलेखागार विभाग द्वारा संरक्षित किए गए महत्वपूर्ण अभिलेखों की फोटो प्रति भी यहां पर डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई है। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, डीआईपीआरओ उषा रानी तथा चेयरमैन रोहतास के अलावा अन्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें