फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में लोगों की बिजली पानी व अन्य मूलभूत समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से बात कर समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने प्रत्येक 20 किलोमीटर पर महिलाओं के लिए एक महाविद्यालय खोला है ताकि प्रदेश की लड़कियां पढ़ लिखकर स्वावलंबी बन सकें। उन्होंने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में बीएससी में एक यूनिट मेडिकल की और एक यूनिट नॉन मेडिकल की अतिरिक्त सीटें बढ़ाई गई हैं।
अब मेडिकल में 80 और नॉन मेडिकल में 80 सीटें बढ़ा दी गई हैं ताकि बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में असुविधा ना हो। उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय इसी सत्र से पीजीडीसीए के लिए 40 सीट निर्धारित की गई है। नारनौल शहर में सीवरेज कार्य के चलते विभाग द्वारा सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को तोड़ा गया था सीवरेज बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है इसी हफ्ते नई सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें