फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से मनुष्य का शारीरिक व बौद्धिक विकास होता : राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मनुष्य के जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है। खेलों से न केवल मनुष्य का शारीरिक विकास होता है अपितु बौद्धिक विकास भी होता है। इसलिए मनुष्य को अपने कीमती समय में से समय निकालकर खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। यह बातें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने गांव हुडीना में रानी सती मंदिर में मेले में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। आज ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की सबसे अधिक संख्या हरियाणा से है। हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है। जिसके पास स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक तीनों जीतने वाले खिलाड़ी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने नए आयाम स्थापित किए हैं। इस मौके पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में आदमपुर की टीम विजेता रही। राज राइफल दिल्ली की टीम उपविजेता रही। टीमों को 51 व 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 51 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक की कुश्ती करवाई गई। जिसमें 11 हजार रुपये की कुश्ती धीरज पहलवान बागोत ने जीती। इस मौके पर हुडीना गांव के सरपंच कृष्ण कुमार, विजय सरपंच रामपुरा, निवर्तमान जिला पार्षद विनोद भील व अशोक कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें