नारनौल। जिला प्रशासन ने बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस विभाग देवउठनी एकादशी पर विशेष गश्त और निगरानी रखेगा व मैरिज पैलेस, धर्मशालाओं और विवाह स्थलों की नियमित जांच करेगा। इस संबंध में मंगलवार को जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर से शुरू हुआ यह अभियान 21 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत 27 नवंबर को बाल, कम उम्र और जबरन विवाह उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं, रैलियां, सामूहिक शपथ और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए जाएंगे। संवाद