फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ये लापरवाही पड़ न जाए भारी, नियमों को तार-तार कर रहे लोग

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी सड़क मार्ग पर बिना मास्क के लोग। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है लेकिन लोग भी मास्क व सरकारी गाइडलाइन की पालना को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों का आंकड़ा शतक पूरा कर 105 पर चल रहा है। सरकारी कार्यालयों से लेकर शहर के बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को सामाजिक दूरी की परवाह है न मास्क की।
विज्ञापन

सतनाली क्षेत्र में तार-तार हो रहे नियम
लगातार कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद भी लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में ये लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। सरकार के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित दिखाई दे रहा है। सतनाली कस्बे के लोग कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहे है। कहने को तो प्रशासन सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करवाने की बात कह रहा है। लोग भी सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए व सामाजिक दूरी को तार-तार कर रहे हैं।
यहां लोगों को नहीं नियमों की परवाह
क्षेत्र के गांवों में भी हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बाजारों से लेकर सड़कों पर आवाजाही साथ कोविड नियमों की पालना होती दिखाई नहीं दे रही है। कस्बे के लौहारु चौक, बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड चौक, खोखा मार्केट, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड़ सहित अनेक स्थानों पर लोग कोविड नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे है। है।
विज्ञापन

दुकानदारों को भी नहीं नियमों की परवाह
पुलिस भी महज मास्क का चालान करने तक सिमटी हुई। वहीं बाजारों में नगरपालिका द्वारा दुकानदारों को मास्क के लिए किसी भी प्रकार की रोकटोक अभी तक नहीं की गई है। दुकानदार भी बिना मास्क लगाए सामान बेच रहे हैं। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों के हालात भी ऐसे ही दिखाई दे रहे।
सरकारी कार्यालयों में भी नहीं हो रहा पालन
सरकारी अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक चेहरे पर मास्क लगाते नहीं दिखाई दे रहे हैं। शहर के बस स्टैंड परिसर में अनेक लोग बिना मास्क घूमते हुए नजर आए। इन लोगों को कोरोना का कोई भय ही नहीं है। बसों में सफर करने वाले लोगों से लेकर बस स्टैंड में घूमने वाले लोग बिना मास्क आवागमन कर रहे हैं।
पुलिस कर रही लोगों को जागरूक
सतनाली थाना के कार्यकारी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि कोविड नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम लगातार गश्त कर लोगों को काविड नियमों को लेकर जागरूक कर रही है और बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान भी कर रही है। दुकानदारों से अपील की है कि कोविड नियमों का पालन करें और सरकार के निर्देशानुसार आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाजार सांय 6 बजे बंद करें। नियमों पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें