फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रियंका की मेहनत के फूलों से खिला समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। घर की बगिया से लेकर समाज में हरियाली का संदेश फैलाने तक प्रियंका यादव ने लगन से एक नई मिसाल कायम की है। जनशक्ति विकास संगठन की सक्रिय सदस्य प्रियंका ने 10 साल पहले घर में फूलों के पौधे तैयार कर बांटने शुरु किए थे। इससे क्षेत्र में हरियाली का प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन

प्रियंका ने अपनी बगिया में हर साल हजारों फूलदार पौधे तैयार कर रही हैं जिनका वितरण वे निशुल्क करती हैं। उनका मानना है कि बगवानी न केवल मन को शांति देती है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। प्रियंका की इस पहल से क्षेत्र में हरियाली का प्रतिशत बढ़ा है और कई महिलाएं उनकी प्रेरणा से अपनी बगिया लगा चुकी हैं।
प्रियंका के बगवानी मिशन का हिस्सा बनने वाली महिलाओं की संख्या अब 150 से अधिक हो चुकी है और उन्होंने 200 से अधिक महिलाओं को इस कला में प्रशिक्षित भी किया है।
विज्ञापन

प्रियंका ने बताया कि उनकी बगिया में 30 से अधिक प्रकार के मौसमी फूलों का संग्रह है जिनमें पेटुनिया, कॉसमॉस, गेंदा, और कैलेंडुला शामिल हैं। इसके अलावा वह सार्वजनिक स्थानों और आंगनों में भी फूलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हैं।
प्रियंका ने बताया कि वह दो-तीन घंटे बगिया की देखभाल करती हैं जिससे न केवल उसका तनाव कम होता है बल्कि एक ताजगी का अहसास भी होता है।
प्रियंका की इस प्रेरणादायक पहल ने न केवल क्षेत्र के लोगों को बगवानी की ओर आकर्षित किया बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण की कहानी है, जो दूसरों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें